BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

40000 से ज़्यादा पन्नों की चार्जशीट 200 से ज़्यादा लोगों की गवाही ओर 400 के क़रीब बैंक खातों को खँगालने की तैयारी की जा रही है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशा तस्करों और भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अपने ‘युद्ध’ में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में मोहाली की एक अदालत में 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. जांच के बाद तैयार इस फाइनल रिपोर्ट में करीब 45,000 पन्नों के दस्तावेजी सबूत शामिल किए हैं और लगभग 400 बैंक खातों की जांच की गई है. रिपोर्ट में कुल 200 से ज्यादा गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं.