BURNING NEWS✍️
पंजाब भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही कांग्रेस में भी बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब के शीर्ष 5 नेताओं को दिल्ली बुलाया है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस में पंजाब प्रधान के बदलाव पर विचार विमर्श हो सकता है। इसके संकेत पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने दिए हैं। एक निजी चैनल से बातचीत में सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मीटिंग बुलाई है। लेकिन, उसमें भाजपा की तरह नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं ये मीटिंग में जाकर ही पता चलेगा।

ये नेता होंगे बैठक में शामिल
बताया जा रहा है कि बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और डॉ. अमर सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा, राहुल गांधी, कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल व अन्य पार्टी गदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे।