BURNING NEWS✍️
: पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम, दिलबाग नगर बस्ती गुजां पहुंचकर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में जनरेटर सेट लगवाने के लिए 3 लाख रुपए की अनुदान राशि का चैक महंत केशव दास जी महाराज को भेंट किया।
आश्रम पहुंचने पर मंत्री मोहिंदर भगत का श्रद्धालुओं एवं आश्रम प्रबंधन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में सत्संग एवं आशीर्वचन भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके आशीर्वाद से समाज में भाईचारा, शांति एवं सद्भावना मजबूत होती है।
मोहिंदर भगत ने कहा कि सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आश्रम में आने वाली संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनरेटर सेट के लिए यह सहायता राशि प्रदान की गई है ताकि बिजली संबंधी किसी भी समस्या के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास जी महाराज ने केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और धार्मिक संस्थाओं के प्रति उनकी सोच सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए सहयोग से आश्रम की सेवाओं को और अधिक बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।
महंत केशव दास जी महाराज ने मंत्री मोहिंदर भगत को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के कार्यों के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विपिन शर्मा, रामपाल शर्मा, कर्ण शर्मा, अशोक विरमानी, प्रभात शर्मा, ब्लॉक प्रधान वरुण सज्जन, भारत भूषण जैरथ, गुरमीत चौहान, कुलदीप भगत सहित बड़ी संख्या में संगत एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।