BURNING NEWS✍️
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ भारत के बाद अब ZEE5 इंटरनेशनल से भी हटा दी गई है। यह फिल्म 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन 5 जुलाई को इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। लेकिन इंटरनेशनल पर चल रही थी, डायरेक्टर हनी त्रेहान ने कहा कि अब यहां से भी हटा दिया गया। सरकार की ओर से कहा गया था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सर्टिफिकेट नहीं मिला था।
उधर, सतलुज OTT से हटने के बाद छिड़े विवाद पर बहस थम नहीं रही। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आंतकी शेरा की फोटो पोस्ट की। जिसमें वह हाथ में AK-47 थामे दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने खबर की कटिंग भी पोस्ट की।
फिल्म हटाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा था- एक इंसानियत होती है, वह इंसानियत मर गई। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि फिल्म इंटरनेट से हटा दी गई, क्योंकि फिल्म लोगों तक पहुंच चुकी है। एक बार जो चीज इंटरनेट पर आ गई, उसे हटाना आसान नहीं है। इनके सलाहकार ठीक नहीं हैं। इस फिल्म के साथ वही हुआ, जो खालड़ा जी के साथ हुआ था। उन्होंने उन लोगों से फिल्म को दूसरों के साथ शेयर करने की अपील की,