BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में शराब पीने के लिए बुलाएँ दोस्त का बाद में कत्ल करके उसकी लाश कूड़े के ढेर में छिपा दी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में कूड़े के डंप के पास युवक जाता दिखा जिससे पूछताछ की तो उसने बताया कि दोस्त का कत्ल उसी ने किया है। युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार ने लापता होने के की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लुधियाना के रवि नाम के युवक को काबू कर लिया है।
इकलौते बेटे का किया कत्ल
मृतक की पहचान जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर-15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पार्ट टाइम डीजे का काम करता था। वो 4 दिन पहले घर से निकला था और तभी से लापता था। गुरप्रीत की अभी शादी नहीं हुई है और मां-बाप का इकलौता बेटा था और डीजे का काम करता था। वहीं उसकी लाश कैंट इलाके में कूड़े के डंप से बरामद की गई है।
शराब पीने के बाद हुआ विवाद
आरोपी ने बताया कि हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस बीते डेढ़ घंटे से जेसीबी की मदद से कूड़े के डंप से शव को बरामद करने में जुटी हुई है।
एक सीसीटीवी फुटेज में गुरप्रीत सिंह को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसे बाहर आते हुए नहीं पाया गया। पुलिस ने कूड़े के डंप पर काम करने वाले गुरप्रीत के दोस्त रवि को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा किया।