BURNING NEWS✍️

लुधियाना के कस्बे खन्ना में रविवार को पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता हरदीप सिंह उर्फ हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर कौंसिल चुनाव नतीजों के बाद जश्न के दौरान हुई झड़प के कारण हुई है।
इसके संबंध में चुनाव में हारने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि हनी रोशा जीत का जश्न मनाने शिकायतकर्ता के घर के सामने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने घर के सामने पटाखे छुड़ाए, अश्लील गाने चलाए। विरोध करने पर अपने समर्थकों से मारपीट करवाई और गर्भवती भाभी से बदसलूकी की। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि हनी रोशा अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल के करीबी हैं। वहीं, शिकायतकर्ता सोनू जौहर को AAP नेता कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध के खास हैं।