BURNING NEWS✍️
पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की रविवार सुबह अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ASI को 2 गोलियां मारी गईं, जो कंधे और कमर पर लगी। जिस वक्त हत्या हुई, वह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।
मरने वाले ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक वह डेली कार से जाते थे, आज उसका टायर पंचर हो गया तो वह स्कूटी से चले गए।
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान संगठन की पोस्ट…
ASI की मौत के बाद तहरीक ए तालिबान ने हत्या की ज़िम्मेदारी ली है जिन्होंने एक संदेश जारी करके इस कत्ल की ज़िम्मेदारी ली। इसी वजह से ASI की हत्या को टारगेट किलिंग का शक जताया जा रहा है। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक ASI की कार पंचर होना, उनका स्कूटी से ड्यूटी जाने समेत कई एंगल दिख रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
हमलावरों ने रास्ते में घेरा, फायरिंग की
पुलिस के मुताबिक जोगा सिंह गुरदासपुर में बांगर के गांव घणिए के रहने वाले थे। वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे स्कूटी (PB06BJ-6614) पर ड्यूटी के लिए अमृतसर के लिए निकले। मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी।”