BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के रहने वाले NRI को राजस्थान पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है, उक्त NRI युवक पिछले लंबे समय से पंजाब में नशा तस्करी के नेटवर्क को अंजाम दे रहा था जिसको पंजाब पुलिस ने नहीं बल्कि राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ़ बब्ल प्रिंस निवासी गाँव शंकर  जालंधर के रूप में हुई है जो कि गाँव में कलकत्ता वाले के नाम से भी जाना जाता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी सोने की तस्करी का मामला दर्ज है जो दुबई से भारत में मिक्सी में सोना लेकर आता था। जिसके खिलाफ पुलिस ने पहले भी अपहरण ओर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था पिछले लंबे समय से दुबई में बैठकर हवाले का नेटवर्क चलाने वाले आरोपी के साथ कुछ महिलाएँ भी इसके काले धंधे में संलिप्तथी जिनकी भूमिका की जाँच पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर करेगी। बबल की सूचना अब राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरजीत सिंह उर्फ़ बबल प्रिंस हेरोइन का धंधा करके पंजाब में युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रहा है जिसको राजस्थान पुलिस ने काबू किया तो उसके पास से क़रीब 55 ग्राम हेरोइन ओर नाजायज पिस्तौलें बरामद हुई हैं जो कि इसके लिंक पाकिस्तान के साथ जुड़े बताए जा रहे है। पूछताछ में पता चला कि पंजाब में रहने वाली कई महिला मित्रों के साथ भी ये हेरोइन का धंधा करता था जो महिला इसके लिए विदेशों के कई दौरे भी कर चुकी है जिनकोजल्द ही राजस्थान पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लेने जा रही है।

कई महिलाओं का कर चुका है नशे की तस्करी में इस्तेमाल 

नशे ओर नाजायज पिस्तौलों के साथ पकड़े गए अमरजीत प्रिंस से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका सम्पर्क पंजाब में कई महिलाओं के साथ था,पंजाब के कई जिलों जिनमें अमृतसर,लुधियाना,जालंधर,नवाशहर इलाके में जिनमें कई महिलाए दुबई सहित अन्य देशों के कई चक्कर अमरजीत उर्फ़ प्रिंस के कहने पर लगा चुकी है जिसको अमरजीत ही विदेशों में  भेजता था जो इसके लिए नशे ओर सोने की तस्करी का काम करती थी उक्त महिलाओं  को अब जल्द ही राजस्थान पुलिस जाँच में शामिल करके नशा तस्करी के काले चिट्ठे खोलेगी।