अमृतपाल को दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए लेकर पंजाब पुलिस पहुँच चुकी है, हालाँकि हवाई जहाज में भी अमृतपाल को कोई ना देखे पूरी घेराबंदी की हुई थी। अमृतपाल शमशान भूमि तक ट्रैक्टर ट्राली में जाएगा करीब साढ़े तीन साल से असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब ले जाने के लिए पंजाब पुलिस की टीम शुक्रवार को जेल पहुंच गई. अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई है. इसी सिलसिले में पुलिस उन्हें पंजाब ले जा रही है. डिब्रूगढ़ से दिल्ली और फिर पंजाब पहुंचने की तैयारी जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की टीम डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच चुकी है. अमृतपाल सिंह को अमृतसर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. डिब्रूगढ़ से दिल्ली के लिए दोपहर 2:40 बजे एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान निर्धारित थी और मुमकिन है कि अमृतपाल को इसी विमान से दिल्ली लाया जा रहा है. इसके बाद उन्हें पंजाब ले जाया जाएगा