निखिल गुप्ता को अमेरिका ने सुनाई 20 साल की सजा? आतंकी पन्नू को मारने की रची थी साजिश
भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में अमेरिका में सजा सुनाई गई है. उन्हें 235 महीने यानी करीब 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है. अमेरिकी पक्ष के मुताबिक, गुप्ता ने न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या के लिए शूटर का इंतजाम करने की कोशिश की थी।
अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने यानी करीब 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है. यह मामला अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़ा है. अमेरिका का आरोप था कि गुप्ता ने न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या कराने के लिए एक शूटर का इंतजाम करने की कोशिश की थी. इस मामले में एक कथित भारतीय सरकारी कर्मचारी का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ा. 55 साल के निखिल गुप्ता को शुक्रवार, 20 नवंबर को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट ने सजा सुनाई. उन्होंने फरवरी 2026 में अपने खिलाफ लगे तीन आरोप स्वीकार कर लिए थे. इनमें हत्या के लिए सुपारी देने, हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल थी