BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की प्रतिष्ठित परीक्षा में इस वर्ष सक्षम अभिलाशी, सुपुत्र सीए इंदरजीत अभिलाशी एवं सीए सुषमा अभिलाशी, ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है।

इस अवसर पर जालंधर की प्रतिष्ठित सीए फर्म Abhilashi & Co. के लिए भी यह अत्यंत गर्व का क्षण रहा, क्योंकि फर्म से जुड़े कुल पांच विद्यार्थियों ने सीए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

सक्षम अभिलाशी के अतिरिक्त Rishab Aggarwal, Mithil Mahajan, Aditya तथा Nikhil Gupta ने भी सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों एवं संस्थान का नाम रोशन किया है।

इन पांचों विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है, बल्कि अभिलाशी एंड कंपनी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन परंपरा को भी नई पहचान प्रदान की है।

इस उपलब्धि पर सीए इंदरजीत अभिलाशी एवं सीए सुषमा अभिलाशी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल व्यावसायिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने भी सभी नव-नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।