BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित ‘गुजराल इमिग्रेशन’ के मालिक सन्नी गुजराल का उनके दफ्तर से दिनदहाड़े किडनैप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों के लेन-देन के विवाद में करीब 20 से 25 अज्ञात नौजवानों ने दफ्तर में घुसकर सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए।
हालांकि, सन्नी ने सूझबूझ दिखाई और चलती गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। यह पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि अज्ञात हमलावर सन्नी गुजराल को जबरन गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए। इस दौरान सन्नी गुजराल ने खुद को बचाने के लिए काफी मशक्कत की। किडनैपिंग की यह पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
एजेंट को जबरन उठाया
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान दफ्तर में घुसते हैं और एजेंट मालिक को कुर्सी से जबरदस्ती उठाने की कोशिश करते हैं। सन्नी गुजराल खुद को बचाने के लिए फर्श पर बैठ जाते हैं, लेकिन हमलावर उन्हें घसीटते हुए दफ्तर से बाहर ले जाते हैं।