BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जनगणना की ड्यूटी मंजूर न करने वाले टीचर्स को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए हैं। तहसीलदार जालंधर ने पुलिस के नाम लिखित आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जो टीचर ड्यूटी नहीं करना चाहते या ट्रेनिंग के बाद से ड्यूटी पर नहीं आ रहे, उनको जबरन ड्यूटी पर लाया जाए। उनके स्कूलों में ड्यूटी पर आने के लिए संदेश देने के लिए भेजा जा रहा है। अब सवाल है कि टीचर्स के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों? महिला टीचर्स के नाम ओर उनके फोन नंबर डालकर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें पुलिस को कहा गया है कि इन टीचरों को पकड़कर लाओ। इस चिट्ठी के बाद टीचर्स में काफी गुस्सा है। कोई टीचर तो यहां तक कह रहे हैं कि वे अध्यापक हैं न कि कोई अपराधी।