BURNING NEWS✍️

मुलायम सिंह यादव के बेटे ओर अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6:15 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत हालत में लाया गया. जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. परिवार ने बताया कि प्रतीक यादव घर पर सो रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई.

अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे और राजनीतिक तौर पर लो-प्रोफाइल रहते हुए बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. फिलहाल इस खबर को लेकर परिवार की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. मौत के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है। प्रतीक यादव जिम लवर भी थे जिनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है. शव का पंचनामा किया जा रहा है और कुछ ही देर में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा. सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी