BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
INDIGO फ्लाइट रद्द होने के बाद देश विदेश में लोगों में हाहाकार मच गई है, जिसके बाद लोगों को टिकट से 10 गुणा महंगी टिकट लेनी पड़ रही है वहीं इसी बीच टैक्सी वालो ने भी मनमानी के रेट लेकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना शुरू कर दिया है, एयरपोर्ट पर निराश यात्रियों ने इंडिगो के बूथ तक तोड़ डाले।
आज और कल इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही हैं। यह संख्या शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा ऑपरेट होती हैं।
इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि नए FDTL नॉर्म्स 1 नवंबर से लागू हैं, लेकिन किसी अन्य एयरलाइन को दिक्कत नहीं आई, जिससे स्पष्ट है कि गलती इंडिगो की है। एयरलाइन की लापरवाही की जांच होगी और एक्शन तय है।
DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।
DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।
वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है।