BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में देर रात भीषण सड़क हादसे में अकाली नेता ओर पूर्व एमपी महेंद्र सिंह केपी के बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केपी का बेटा माडल टाउन माता रानी चौक के पास कार में जा रहा था कि वही चार गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हुई जिसमें के पी के बेटे रिची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है हादसे के बाद उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिहं केपी के रिश्तेदार अमरीक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में केंपी का बेटा गंभीर घायल हुआ था जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।