BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर के सिविल अस्पताल में तीन मरीज़ों की मौत के बाद पंजाब के सेहत मंत्री  ने एक्शन लिया है, सेहत मंत्री ने तीन अधिकारियो को सस्पेंड कर दिया है जबकि एक को नौकरी से डिसमिस कर दिया है। सेहत मंत्री ने एक्शन लिया है। जालंधर सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेंट डाक्टर राज कुमार बद्दन,डाक्टर सोनाक्षी SMO डाक्टर सुरजीत सिंह को सस्पेंड किया है जबकि डाक्टर शमिंदर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। डाक्टर राजकुमार ने खुद पर कारवाई से बचने के लिए पहले ही दिन जाँच कमेटी बिठा दी थी ताकि उनपर गाज ना गिरे ओर निचले अधिकारियों पर कारवाई हो पर सेहत मंत्री ने अपनी कमेटी बनाकर जाँच करवाई।