BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार को एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. घटना में छह लोगों की मौत हो गई. यह हमला शहर के लोकप्रिय फ्रेश फूड मार्केट ऑर टॉर कॉर मार्केट में हुआ. मरने वालों में चार सुरक्षाकर्मी, एक महिला और खुद हमलावर शामिल है.

स्थानीय मीडिया और आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, यह गोलीबारी बाजार में व्यस्त समय के दौरान हुई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. हमलावर ने गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हमलावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.