BURNING NEWS✍️
AiR इंडिया प्लेन हादसे के बाद बड़ी कारवाई की गई है जिसमें DGCA ने एक्शन लेते हुए कारवाई की के आदेश जारी किए है, जिसकी जाँच के बाद तीन बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने एयर इंडिया पर बड़ा एक्शन लिया है, नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट सहित तीन अधिकारियों को चालक दल (क्रू) की समय-सारणी और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है।
अपने आदेश में डीजीसीए ने इन तीन अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने के साथ साथ तत्काल आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। DGCA ने इस आदेश के पालन की रिपोर्ट 10 दिन में देने के निर्देश दिए हैं।