BURNING NEWS RAJESH SHARMA
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होगा। 23 जून को मतगणना होगी। आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी। विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता पर दांव खेला है। शनिवार को पार्टी ने उनके नाम का एलान किया। इसी के साथ ही कुछ दिनों से उम्मीदवार का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। अब इस सीट पर आप के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण एवं भाजपा के जीवन गुप्ता के बीच चौकोना और दिलचस्प मुकाबला होगा।