BURNING NEWS✍️

मानसा में एक युवक ने अपनी करीब 9 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। शुक्रवार रात युवक पत्नी के मायके पहुंचा। उससे बात करने के बहाने घर के बाहर बाथरूम में बुलाकर उसने तेजधार हथियार से पत्नी का गला काट दिया।”

परिजन के मुताबिक, युवक को पत्नी के चरित्र पर शक था। वह कहता था कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसे लेकर वह कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था। पिछले साल ही इन दोनों परिवार के खिलाफ जाकर लवमैरिज की थी।

विवाहिता के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। महिला की हत्या के साथ युवक ने दोनों बच्चों की भी हत्या की है। परिजन ने मांग की है कि युवक को गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दी जाए।

बेटी की जिद पर शादी कराई:

मृतका के चाचा मेवा सिंह और चचेरे भाई मनदीप सिंह ने बताया कि परिवार सिमरजीत की सचप्रीत सिंह के साथ शादी के खिलाफ था। फिर भी बेटी की जिद के सामने उसकी लवमैरिज करवा दी गई। बेटी को सभी ने हंसी-खुशी विदा किया था।