BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
अमृतसर में पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की घोर लापरवाही देखने को मिली,जहां पुलिस के उच्चाधिकारी नाके पर चैकिंग करने गए थे पर वहां नाके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मौजूद था। डीआईजी रेंज
हरमनबीर सिंह ने देर रात नाके पर चैकिंग की तो पुलिस इंस्पेक्टर जिसका नाका था वो नाके पर नहीं था जब वो थाने पहुंचे तो देखा कि सरकारी क्वार्टर में इंस्पेक्टर वर्दी उतारकर बैड पर सोया हुआ था जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। जिसको मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया।