पंजाब भाजपा ने महिला मोर्चा का इंचार्ज पुरुष लगाया
पंजाब भाजपा ने प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई नियुक्तियों में महिला मोर्चा का प्रभारी एक पुरुष नेता को बनाया गया है। इसे लेकर पार्टी के संगठनात्मक फैसले पर चर्चा शुरू हो गई है।
भाजपा की ओर से जारी सूची में 6 मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा हुई, जिसमें राकेश राठौर को अल्पसंख्यकों का जिम्मा दिया गया। वहीं, परमिंदर बरार को युवा मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को एससी मोर्चा, राजेश भागा को OBC मोर्चा का प्रभारी बनाया गया।