पुलिस इंस्पेक्टर को अदालत ने किया भगौड़ा घोषित
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
अदालत के बार बार आदेशों के बावजूद भी अदालत में रिकॉर्ड ना भेजने पर अदालत ने लुधियाना के माडल टाउन थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर को भगौड़ा करके उसके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी किए है। वही 6 नवंबर को अदालत ने जिस महिला इंस्पेक्टर को भगौड़ा घोषित कर उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे वहीं इंस्पेक्टर अदालत के आदेशों के बावजूद थाने में तैनात होकर कार्य कर रही है, जिससे पुलिस के उच्चाधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं। मामला 2022 के एक रिकार्ड को बार बार मांगने के बावजूद ना पेश करने को लेकर चर्चा में आया है।