BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में देर शाम लक्की खोखा नाम से मशहूर युवक का तेज़धार हथियारों से कत्ल कर दिया गया है, युवकों ने मख़्दूमपुरा इलाके में लक्की को घेरकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लक्की खोखा निवासी मखदुमपुरा अपने घर के पास किरयाने की दुकान में खड़ा था कि तभी तेज़धार हथियारों से लैस युवकों ने उसपर हमला कर उसका कत्ल कर दिया। घायल हालत में लक्की को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में लग गई है। वही हत्या का आरोप शिव सेना नेता के बेटे पर लग रहा है।