जालंधर कैंट के वार्ड नंबर 38 अलीपुर, मिठापुर और प्रीत नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा
जालंधर कैंट के वार्ड नंबर 38 अलीपुर, मिठापुर और प्रीत नगर में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा धूमधाम से की गई। यह समागम मुकेश कुमार जी द्वारा श्रद्धा और धूमधाम के साथ करवाया गया। इस मौके पर इलाके के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा में सहभागिता की।
इस अवसर पर हलका इंचार्ज जालंधर कैंट मैडम राजविंदर थियारा जी विशेष रूप से पहुंचीं और भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त इलाका वासियों को भगवान विश्वकर्मा जी के पवित्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा इलाके की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।
समागम के दौरान पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह, पूर्व सरपंच प्रेम लाल संसारपुर, राजवीर ढिल्लों, गुरदीप सिंह और बॉबी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं इलाका वासी मौजूद रहे। समागम में महिलाओं और पूरे इलाके के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर इस पवित्र दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा और संगत द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के समक्ष इलाके की तरक्की, खुशहाली तथा सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई।