BURNING NEWS✍️ जालंधर में एकसाइज टीम ने रेड करके भारी मात्रा में शराब बरामद की है, नाजायज शराब की तस्करी करने वाले तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिनकी पहचान वरूण कपूर लक्ष्मी पुरा, नितिन नागपाल कोट किशन चंद, राजीव जीबी निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है। एकसाइज टीम ओर पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरू नानकपुरा ईस्ट में नाजायज शराब की तस्करी की जा रही है जिसकी सूचना पर रेड करके वहां से ब्रीजा कार की डिगी में नाजायज शराब की 25 पेटी बरामद हुई। जिसकी पिछली सीट पर शराब की 15 पेटी बरामद हुई वहीं एक बोलीनो कार से शराब की 18 पेटी बरामद हुई, जिसकी पिछली सीट पर भी शराब की पेटियां पड़ी थीं जो आगे बेचने की फ़िराक़ में थे। जो मशराब तस्कर मौके से फरार हो गए। जिनकी पहचान करने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने शराब की करीब 84 पेटियां बरामद करके तस्करों की तलाश शुरू कर दी है,