BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के थाने से नशा तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को क़ाबू करके उससे नशीले पदार्थ बरामद किए थे जो रात को हवालात में था कि वही पकड़े गए आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही लवदीप को कहा कि उसने बाथरूम जाना है जो लवदीप उसे बाथरूम ले जाने के लिए हवालात से बाहर निकाल लिया जिसने उसे थाने में धक्का दिया ओर मौके से फरार हो गया। ये सारा मामला जालंधर के क्राइम थाना देहात का है , पुलिस फरार आरोपी सुखराज सिंह सुक्खा निवासी करतारपुर की तलाश में लगी है वही पुलिस ने सिपाही लवदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।