BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

रिहाइशी कोठी को तोड़कर अपने फायदे के लिए कई पार्टियों को समर्थन देने वाले दलबदलू नेता ने अब नाजायज दुकानें बनाकर जहां नगर निगम को लाखों का रगड़ा लगाया है वहीं शहर की पार्किंग व्यवस्था भी ख़राब करने में योगदान डाला है। कोठी की जगह आगे मेन रोड पर बिना सीएलयू के दुकानें बनाकर माडल टाउन के प्राप्टी कारोबारी ने इन दुकानों का आगे 75-75 लाख रूपए रेट निकाल दिया है जिसमें से एक दुकान तो बेच भी दी गई है वहीं इन दुकानों के बनने के बाद वहा पहले से रहने वाली टरैफिक समस्या अब दोगुणी हो गई है, ये प्राप्टी कारोबारी अपने फायदे के लिए कई राजनीतिक पार्टियों को समर्थन दे चुका है जिसके बाद नई पार्टी आने के बाद उनके समर्थन देता है, नगर निगम में इन नाजायज दुकानों की शिकायत की तैयारी पर निगम अधिकारियों के ध्यान में ये नाजायज दुकानें होने के बाद भी इनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई।