BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर में लाखों रूपए के कैनेडियन डालर सहित नकदी राशि चोरी होने की सूचना मिली है, जो पता चलने पर जहां से कैनेडियन डालर के बदले भारतीय करंसी लेने वाले दुकानदार से पूछताछ में पता चला कि माधवी शर्मा के घर में ड्यूटी पर रहने वाली होमगार्ड महिला जवान ही वारदात को अंजाम देती थी। हालाकि अभी इस बात की पुष्टि कोई भी अधिकारी कर नहीं रहा पर चोरी की वारदात के तुरंत बाद इसे ट्रेस कर लिया गया है पुलिस ने इस संबंध में एफ़आइआर भी दर्ज कर ली है पर जानकारी देने से हर कोई हिचका रहा है। माधवी शर्मा होशियारपुर रोड पर गिल्को में रहती थी।