BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में देर रात गोली तलने की सूचना मिली है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे सिविल -अस्पताल भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला युवक बस्ती शेख काला सिंघा रोड पर कोट सदीक नहर के पास रहने वाला है जिसने सौरव नाम (22) निवासी दशमेश नगर को गोली मारी। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि सौरभ गली में खड़ा था कि तभी मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसे गोली मार दी गोली लगने के बाद सौरभ घर के अंदर आया ओर गिर गया ओर बताया कि उसे गोली मार दी गई हाल-चाल पर परिवार ने उसे सिविल-अस्पताल भर्ती करवाया गया।