BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब के जालंधर में दिन दिहाडे बाईक सवार युवक कपड़े के शोरूम के बाहर गोली चलाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion पर Showroom में गोलियां चली। आज दोपहर को बाइक सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया। घटना के दौरान इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नौजवान चलती बाइक पर गोली चलाकर फरार हो गए।