BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में दौहरे कत्ल की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, बीती रात दशमेश नगर में एक युवक सौरभ को गोली मारने के बाद सौरभ की सुबह मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक सिमरनजीत निवासी अमन नगर के गले में गोली मारी गई,हालाँकि

सिमरनजीत को गोली मारने वाले उसी के साथ आएं बताए जा रहे हैं वहीं मृतक की माँ ने आरोप लगाया कि चिट्टे के नशे बेचने वालों ने दोनों कत्ल किए हैं वहीं जिन युवकों ने कत्ल किया है उनके खिलाफ कुछ दिन पहले भी थाना भार्गव कैंप के प्रभारी ओर सहोता नाम के पुलिस कर्मी को शिकायत दी गई थी पर किसी ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की उल्टा घायल युवक का मजाक उड़ाकर थाने से भगा दिया। जिसके बाद इलाके में चर्चा है कि थाना प्रभारी की ढीली कारवाई के चलते ही ये कत्ल हुआ है अगर समय पर इन पर कारवाई होती तो दो युवकों की जान बच जाती।