BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के नेशनल आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किश्तें वह भर रही थी। जिस कारण वो काफी परेशान रहती थी। उनका आरोप है कि पीयूष ने बेटी के नाम पर थार का लोन लिया था। लोन का पैसा मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थी। मां ने बताया कि दामाद का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उनकी बेटी से मारपीट की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई।