BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में शादी का दर्दनाक अंत हुआ है, करीब अढ़ाई साल पहले शादी होने के बाद आज लड़की की मौत हो गई जो परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की को उसके पति ने परिवार के साथ मिलकर मार डाला। घटना के बाद लड़की को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अवतार नगर की गली नंबर 0 में रहने वाली लड़की की शाम को अचानक मौत के बाद परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसका पति मौके से फरार है जबकि सास लड़की को अस्पताल लेकर आई। लड़की के परिवार वाले कारवाई की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा कर रहे है।