BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
माडल टाउन इलाके में रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी में बिगड़ें रहीसजादों ने शहर के चर्चित शापिंग माल ईस्ट वूड विल्ला के मालिक के बेटे को बुरी तरह पीट डाला। पार्टी के दौरान जमकर हुई मारपीट में विल्ला मालिक का बेटा गंभीर घायल बताया जा रहा है हालाँकि जिन रहीसो पर पीटने का आरोप है उनका कहना है कि थाने में शिकायत उन्होंने दे दी है जो वहीं की सीसीटीवी भी पुलिस के सामने है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को एक किट्टी पार्टी चल रही थी जिसमें ईस्ट वुड विल्ला के मालिक का बेटा भी मौजूद था कि वही माडल टाउन के रहने वाले व्यापारी ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा जिससे वो गंभीर हालत में घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस मामले को दबाने का प्रयास काफी किया गया पर मामला बिगड़ता देख दोनों पक्षों ने पुलिस थाने का रूख किया है, बताया जा रहा है कि पीटने वाला पक्ष खुद की ऊँची पहुँच बताता है जो विल्ला मालिक बेटे को कसूरवार बता रहे हैं ओर उनके बेटे पर ही हमले का आरोप लगा रहे है।