BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

कपूरथला में कारोबारी दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। कारोबारी की 2 दिन बाद शादी होनी थी। आज शाम को शगुन की रस्म थी। 29 साल का करण कुमार जौली मार्केट में मनियारी का कारोबार करता था। आज दोपहर को वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने बाथरूम में फंदा लगा लिया। परिजनों को करण काफी देर तक नहीं दिखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसके पिता तीसरी मंजिल पर गए। यहां उन्हें बेटा फंदे पर लटका मिला। वह इकलौता बेटा था। पंजाब के कपूरथला में एक युवा कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की शादी दो दिन बाद होनी थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आज उसके घर में शगुन का फंक्शन भी था। मृतक इकलौता बेटा था और उसका विवाह जालंधर की रहने वाली युवती से तय हुआ था।