BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में गऊओं से भरे ट्रक को पकड़ने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग बढ़ती जा रही है। कीमती भगत, पूर्व चेयरमैन गौ सेवा आयोग पंजाब ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मांग की है कि गऊओं की हत्या में आरोपियों का साथ देने वाले थाना आठ के प्रभारी जगदीश लाल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करके उनके द्वारा गऊ तस्कर पर मामूली कारवाई क्यों की इसकी जाँच की जाए। क़ीमती भगत ने मांग की कि जगदीश थाना प्रभारी ने अगर पाँच दिन पहले गऊ तस्कर पर कारवाई सख़्त की होती तो वो पाँच दिन फिर से गौ तस्करी ना करता। ज्ञात हो कि पाँच दिन पहले थाना आठ के इलाके में गऊओं से भरा ट्रक पकड़ थाना आठ की पुलिस के हवाले किया था पर इंस्पेक्टर की ढीली कारवाई के चलते आरोपी एक दिन में ही ज़मानत पर आया ओर गऊओं से ट्रक भरकर दोबारा उनका कत्ल करने के लिए ले जा रहा था। वहीं बजरंग दल के द्वारा थाने का घेराव करके थाना प्रभारी को सस्पेंड करने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
राजेश जी आपकी बात बिल्कुल ठीक है कुछ दिन पहले भी गौ माता को हत्या के लिए लेकर जाने वालों को श्री बक्शी जी ने और साथियों ने पकड़ा था संबंधित थाने में मामला दोषियों के खिलाफ दर्ज हुआ वही दोषी कल फिर गौ माता और उनके वचनों को लेकर जम्मू कश्मीर जा रहे थे हमारे भाई अभिन्न बक्शी जी ने इनको पड़ा और सुगंधित पुलिस इंस्पेक्टर मामला दर्ज नहीं कर रहा एक तो इनके ऊपर कारोलिटी तो एनिमल एक्ट नंबर 2 कॉउ स्लॉटर एक्ट नंबर 3 हमारे हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाएं भड़काने के 295 ए लगनी चाहिए ताकि और दोषियों को कड़ा दंड मिल सके दोषियों के पास कोई भी परमिट परमिशन नहीं थी जो दूसरी स्टेट में लेकर जाने वाली गाय माता के लिए होनी चाहिए और यह सब जम्मू कश्मीर में गौ माता की हत्या के लिए लेकर जाते हैं इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए,