BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट करने के आदेश जारी किए गए जिसमें कोई भी घर में जनरेटर या इन्वर्टर भी नहीं चलाएगा। ये आदेश फिरोजपुर छावनी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि छावनी परिषद द्वारा 4 मई को रात 9:00 से 9:30 बजे तक एक अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान छावनी में पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा और पीएससीएल बिजली की सप्लाई 30 मिनट के लिए बंद कर देगी। इस समय सायरन बजेगा । निवासियों से अनुरोध है कि वह अपने घरों की बिजली जनरेटर सेट बंद रखें और इनवर्टर की सप्लाई भी बंद कर दें। आपका सहयोग इस अभ्यास की सफलता और सभी निवासियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है । इसके लिए बाकायदा इलाके में अनाउंसमेंट कराई जा रही है