BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
धार्मिक कार्यक्रम में विघ्न डालकर सियासत चमकाना जालंधर पुलिस को भारी पड़ा,पुलिस ने अपना यू टर्न लेकर हिंदू संगठनों के आगे झुककर कार्यकम करने की इजाज़त दे दी, हालाँकि इससे पहले कभी भी पुलिस को किसी भी धर्म के धार्मिक कार्यक्रम में ऐसे विघ्न डालते नहीं देखा था पर इस बार पुलिस की भूमिका देखकर जालंधर में हिंदू समाज सड़कों पर उतर आया ओर पुलिस प्रशासन को बैकफ़ुट पर आना पड़ा। हालाँकि भाजपा के पूर्व विधायक के.डी भंडारी ने सीधे तौर पर आरोप लगा कहा कि धार्मिक कार्यक्रम को सेंट्रल हलके की आपसी लड़ाई के बीच ख़राब किया गया है जहां दो लोगों की आपसी लड़ाई थी पर इस लड़ाई में हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया। दोपहर को एसीपी सेंट्रल ने हिंदुओं के बढ़ते विरोध को देखते हुए कहा कि आप अपना कार्यक्रम करवा सकते है, जिसके बाद धरना प्रदर्शन बंद किया गया।