BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में दो दोस्तों की एक साथ मौत हो हो गई है जबकि कार के पीछे बैठे तीन की हालत नाज़ुक है। जालंधर से अमृतसर जा रही कार में पाँच दोस्त बैठे थे कि आगे जा रहे सरिए से भरे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी जो कार ट्रक के नीचे घुस गई। जिसमें आगे बैठे दो दोस्तों के सरिए आरपार हो गए जबकि पीछे बैठे तीन दोस्त गंभीर घायल है। शव गाड़ी में बुरी तरह फँसे है जिन्हें निकाला जा रहा है बताया जा रहा है कि अमृतसर से जालंधर में पांचों दोस्त धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस जा रहे थे।