BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

RTI एक्टिविस्ट की हत्या का मामला फगवाड़ा पुलिस ने कुछ ही घंटे में ट्रेस करने में सफलता हासिल की है, जालंधर फगवाड़ा रोड पर लवली यूनिवर्सिटी के साथ ला गेट इलाके में सिमरनजीत की लाश मिली थी जिसके सिर के पीछे गोली मारी गई थी जो गोली सिर को आरपार करके माथे से बाहर निकल गई। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत का उसी के रिश्तेदारों के साथ ज़मीनी विवाद था जो सुबह उसे मिलने आएं ओर कार में बैठकर सिमरनजीत की पिस्तौल से गोली मार दी। सिमरन के पास इसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई थी ओर उसकी फारचूनर कार भी पास ही खड़ी थी पुलिस ने लाश क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू की तो सिमरनजीत की गाड़ी के साथ एक स्विफ्ट कार भी आती नज़र आ रही थी सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिमरन के साथ कोई ओर युवक भी शहर में आरटीआई डालने का काम कर रहे थे जिनको भी पुलिस ने जांच में शामिल रिसाला।