BURNING NEWS✍️
4 जून को शुरू हुई आरबीआई की MPC Meeting के रिजल्ट आ चुके हैं और एक बार फिर केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती का तोहफा दिया है. इसके बाद आपके Home Loan से लेकर Car Loan तक की EMI घटने वाली है
Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी की बैठक के नतीजे (MPC Results) आ गए हैं और केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है. दरअसल, RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती (Repo Rate Cut) की है और इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है. इस ताजा कटौती के बाद अब रेपो रेट 6 फीसदी से नीचे 5.50% पर आ गया है. बता दें कि इससे पिछली दो एमपीसी बैठकों में भी ब्याज दरें 25-25 बेसिस पॉइंट घटाई गई थीं. बैंक लोन (Loan) लेने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि उनकी ईएमआई (EMI) अब और भी कम हो जाएगी.