BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
करीब डेढ़ साल बाद विधायक रमन अरोड़ा को द्बारा से गनमैन देकर सरकार ने सुरक्षा प्रदान की थी पर रमन अरोड़ा ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर सिक्योरिटी वापिस देने का ऐलान किया है। रमन अरोड़ा ने कहा कि जो पुलिस भगवान बालाजी का धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने दे रही है उस पुलिस को मैं अपने साथ नहीं रखना चाहता। रमन अरोड़ा की पोस्ट के बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। रमन अरोड़ा ने कहा की वो हर साल भगवान बालाजी का कार्यक्रम करवाते हैं पर इस बार रंजिश के तहत उनका कार्यक्रम नहीं होने दिया जा रहा।