BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में आप का मेयर-पंजाब में आप की सरकार पर इसके बावजूद आप के विधायक के लगे शहर में धार्मिक बोर्डों को सरेआम फाड़कर उतारा गया। जालंधर सेंट्रल में विधायक रमन अरोड़ा के द्वारा भगवान बालाजी का महोत्सव मनाने के लिए सेंट्रल हलके में बोर्ड लगाएं गए थे जिन बोर्डों पर भगवान बालाजी की तस्वीर थी ओर उसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधायक ने निमंत्रण के तौर पर बोर्ड पर अपनी तस्वीर भी लगाई थी, पर उन बोर्डों को शहर में बुरी तरह फाड़कर उतारा गया। बोर्ड फाड़ने का विरोध भी लोगों ने किया पर उसके बावजूद शहर में धार्मिक बोर्डों को उतारा गया वो भी बोर्ड सेंट्रल हलके के विधायक के थे। पर इन बोर्डों की बेक़द्री कर उन्हें उतारने का आदेश देने वाले भी शहर के आम आदमी पार्टी के मेयर विनीत धीर थे। बोर्डों को उतारना हैरानी का विषय नहीं हैरानी इस बात की है मौजूदा सरकार में मौजूदा मेयर एक ही पार्टी के होने के बावजूद विधायक द्वारा लगवाएँ बोर्डों को उतरवाना है। जिससे साफ है कि विधायक के बोर्डों को कहीं ना कहीं ना पसंद किया जा रहा है जो मामला चंडीगढ़ तक भी दस्तक दे चुका है।