BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर वेस्ट के विधायक महेंद्र भगत ओर कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के आफिस के उद्घाटन को लेकर भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने उन्हें घेरा है, शीतल का दावा है कि उनके आफिस के उद्घाटन समारोह में उनके कहने पर कार्यकर्ता नहीं आए जबकि 100 लोगों के बैठने वाली आफिस की कुर्सियों पर भी मात्र 40-50 लोग ही बैठे थे वहीं उन्होंने वेस्ट के पार्षद ओर कार्यकर्ताओं पर भी निशाना साधा है कि वो भी विधायक के बुलावे पर आफिस के उद्घाटन में नही पहुंचे, प्रेस वार्ता करके शीतल अंगुराल ने कहा कि महेंद्र भगत ने रविवार को चुनावों से पहले पार्टी का आफिस खोला था जिसकी ओपनिंग से पहले हवन यज्ञ भी करवाया जिसमें सभी कार्यकर्ता ओर वर्करों को बुलाया था उन्होंने दावा किया कि आधे से ज़्यादा पार्षद वहां नहीं पहुंचे, ये भी कहावतें कुछ उनके सम्पर्क में होने के कारण नहीं गए।