BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
कार की पार्किंग को लेकर युवक ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी,गोली चलने के बाद पार्किंग में खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने मौके पर पहुँच काबू कर लिया है। घटना जालंधर के सूर्या इंकलेव इलाके के अधीन शोर्य ग्रीन फ़्लैटों की है जहां देर रात फ्लैट में रहने वाले युवक ने कार खड़ी करने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कथित तौर शराब के नशे में धुत युवक कुछ समय पहले ही किराए के फ्लैट में रहने आया था जिसने कुछ समय पहले भी वहा खड़ी कारों को तोड़ा था जिसे पुलिस ने काबू किया था। वहीं रात को युवक पर गोली चलाने के आरोप है। मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक के हिरासत में ले लिया है जिससे रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि युवक किसी पार्षद का रिश्तेदार है दो पार्षद की शह पर कई बार गुंडागर्दी कर चुका है, पुलिस देर रात एफ़आइआर दर्ज करने में लगी थी।