BURNING NEWS✍️
ED ने 21000 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में दिल्ली के मशहूर नाइटक्लब मालिक कबीर तलवार को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और टेरर फंडिंग कनेक्शन की जांच कर रही हैं।

दिल्ली के हाई-प्रोफाइल पार्टी सर्किट में जाना-पहचाना नाम और मशहूर प्लेबॉय क्लब के पूर्व फ्रैंचाइजी होल्डर हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ हैप्पी तलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसके तार कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह मामला साल 2021 में गुजरात में पकड़ी गई करीब 3000 किलो हेरोइन की बड़ी खेप से जुड़ा है. इस मामले ने देश में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था.