BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में आप नेता दीपक बाली ने एक ही दिन में हैट्रिक लगाकर लोगों का दिल जीत लिया है, बाली के द्वारा भगवान शंकर के नाम एक शाम में रघुवंशी को बुलाकर शहर को जयकारों से गूँजा दिया तो वहीं भगवान परशुराम के नाम पर बस स्टैंड के पास एक चौक का नाम रख दिया जिसमें भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होगी,इन दो कामों के अलावा पंजाब के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल ने हिन्दू संगतों के लिए मथुरा वृंदावन,खाटू श्याम सालासर ओर हरिद्वार रिशीकेश के लिए मुफ्त बसें पंजाब से लोगों को लेकर जाया करेगी। इन तीन कामों के साथ ही जालंधर में लोगों में भारी उत्साह है।