BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर शहर के प्रतिष्ठित और समाजसेवी परिवार से संबंध रखने वाले स्वर्गीय हरीश कपूर, जो स्वर्गीय वैद्य हकीम तिलक राज कपूर के सुपुत्र और स्वर्गीय योगेश कपूर के भाई थे, का हाल ही में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे कपूर परिवार सहित शहर के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक वर्ग में गहरा शोक व्याप्त है। हरीश कपूर अपने मिलनसार स्वभाव, समाजसेवा और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे।

बुधवार को उनका रस्म उठाला समारोह जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संत, राजनैतिक हस्तियां, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से भरा हुआ था।

व्यास गद्दी पर महामंडलेश्वर स्वामी दिव्य नंद पुरी जी (शाहपुरकंडी पठानकोट) ने हरीश कपूर को “इंसानी रूप में देवता” बताते हुए कहा कि “उन्होंने अपने जीवन में जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की और श्री नांगली दरबार की तन-मन से सेवा की। हरीश कपूर ने हमेशा अपने परिवार को एकजुट रखा और समाज में प्रेम व एकता का संदेश दिया।”

सार शब्द मिशन श्री नगली साहिब, मेरठ (उत्तर प्रदेश) से पधारे संत आधार शब्द नंद जी ने कहा कि “हरीश कपूर पूरा जीवन स्वामी गुरुशरण नंद जी के दिखाए मार्ग पर चले। वे गृहस्थ होकर भी संतों जैसा जीवन जीते थे। जब उनके पार्थिव शरीर को गंगा मैया के पास ले जाया गया, उसी समय गुरु जी का पूर्णमासी भंडारा चल रहा था — यह उनके परम भक्त होने का प्रमाण है।”

सभा में संत सार दिव्य नंद जी, संत आशीष शरणा नंद, संत अमृत सारना नंद, संत शब्द शरणा नंद, संत बोधा नंद जी, संत सार अनभूतिया नंद, संत पुष्प बाई जी सहित कई संतों ने हरीश कपूर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में नगली साहिब से पधारी बाई जी ने कहा कि “हरीश कपूर और उनका परिवार सदैव गुरु जी नगली साहिब के प्रति गहरी श्रद्धा और अटूट विश्वास रखता था। उनका जीवन भक्ति, सेवा और सद्भाव का उदाहरण था।”

इस अवसर पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने भावुक होकर कहा, “आज मैंने अपना एक भाई खो दिया है। हरीश मेरे 20 वर्षों के साथी रहे हैं और उनका स्नेह व सहयोग सदैव याद रहेगा।”
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा, “हरीश कपूर मेरे लिए पिता तुल्य थे। उन्होंने मेरे चुनावों के दौरान मुझे पिता की तरह प्रेरित किया।”
सभा में पूर्व सांसद सुशील रिंकू, मंत्री महिंदर भगत, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट की कांग्रेस हलका इंचार्ज श्रीमती सुरिंदर कौर, विधायक रमन अरोड़ा सहित अनेक राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर स्वर्गीय हरीश कपूर की धर्मपत्नी किरण कपूर, भाभी मोनिका कपूर, तथा सपूत्र डॉ. आशीष कपूर, डॉ. नवनीत कपूर और अर्पित कपूर ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंच संचालन परिवार के सदस्य एवं भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर ने किया और कहा कि “हरीश कपूर जी ने मेरा साथ सदेव अपने बच्चों की तरह प्रेम दिया । उनका स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति:
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सांपला, विधायक रमन अरोड़ा, अशोक सरीन हिकी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, भाजपा नेता अमरजीत अमरी, एसपी विजिलेंस राजेश्वर सिद्धू, पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, राजेश विज (जनरल सेक्रेटरी श्री देवी तालाब मंदिर), पार्षद राजीव धींगरा, तरसेम कपूर, शीतल वर्मा, अमित गई, भाजपा नेता शीतल गुप्ता, एसपी सुखदेव सिंह, मनोज नन्हा, अरोड़ा महासभा प्रधान कमलजीत सेतिया, भाजपा नेता अमित तनेजा, कांग्रेसी नेता अश्विन भला, हनी जोशी, गगन अरोड़ा (आदमपुर), राजीव दुग्गल, सुमित मिंटू, अनमोल ग्रोवर, पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा, अश्विनी जनरल, गुलशन अरोड़ा, सुरिंदर पाल, परविंदर बहल, भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, राज अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अश्विनी महाजन, रमेश खन्ना, अमरजीत गांधी, हरीश छाबड़ा, पवन मल्होत्रा, अंकुर, अनिल कुमार बिल्ला, अजय सियाल, मनु बम, रिंकू कत्याल, अश्वनी सहगल, रजत सहगल, मानव विज, अतुल कृष्ण गोस्वामी (लुधियाना), अंगद अरोड़ा, मानिक नंदा, लक्की रहेजा, कमल मेहता, हन्नेश मेहता, पार्षद जतिन शर्मा (लुधियाना), सुरजीत भुल्लर, दीपक, साहिल भगत, विकल कुमार, मोहन लाल नारंग, यशपाल शर्मा, किशन लाल अरोड़ा (चीनी वाले), दीवान अमित अरोड़ा, मोहिंदर पाल मनकोटिया, नीटू अरोड़ा, जोली सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अंत में, उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय हरीश कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरा वातावरण भक्ति, भावुकता और सम्मान से भरा रहा।
स्वर्गीय हरीश कपूर की सेवा भावना, विनम्रता और धर्म के प्रति निष्ठा हमेशा समाज को प्रेरित करती रहेगी — वे सचमुच ऐसे व्यक्तित्व थे जो अपने कर्मों से अमर हो जाते हैं।